भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल समेत अन्य कांग्रेसी कंटेनरों में बिता रहे रात,जानें सुविधाएं
नई दिल्ली, 09 सितंबर: कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू हो चुकी है। 3,570 किमी तक की जाने वाली इस यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 230 नेता शाकिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी किसी पांच सितारा होटल में नहीं बल्कि कंटनरों बिता रहे हैं। इस यात्रा के दौरान इन कंटेनरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर इन कंटेनरों में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं।

राहुल गांधी ट्रकों पर लगे 60 कंटेनरों में अपनी रातें बिता रहे
यह यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल करीब 230 लोगों में से, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ट्रकों पर लगे 60 कंटेनरों में अपनी रातें बिता रहे हैं।

जानें एक कंटेनर में कितने नेता सोते हैं
वरिष्ठ नेताओं को दो बेड वाले कंटेनरों में और अन्य कांग्रेसियों को छह या 12 बेड वाले कंटेनरों में रखा जाता है। सभी कंटेनरों में एसी नहीं हैं, लेकिन अधिकांश में शौचालय जुड़े हुए हैं।

कंटेनर के अंदर जानें क्या- क्या हैं सुविधाएं
पार्टी नेता जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा है कि लगभग दो एकड़ के अस्थायी शिविरों में हर रात रखे जाने वाले कंटेनरों में भोजन या बैठक करने की सुविधा नहीं है। अंदर कोई टीवी नहीं है, बस एक पंखा और लाइट है। 60 कंटेनर हैं जिनमें लगभग 230 लोग रहते हैं। हर दिन कंटेनर ट्रकों पर लगे एक नई साइट पर ले जाए जाते हैं । कुछ एक-बेड, कुछ दो-बेड, कुछ चार-बेड हैं और कुछ 12-बेड हैं। "

कंटेनर रेलवे स्लीपर डिब्बों की तरह हैं
रमेश ने कहा कि राहुल गांधी सहित 119 "भारत यात्री" हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी की पूरी दूरी तय करेंगे। हम गुरुवार से कंटेनरों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया राहुल गांधी भी बुधवार रात से कंटेनर में ही रह रहे हैं। पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, जो भारत जोड़ी यात्रा आयोजन पैनल के प्रमुख हैं, ने कहा कि कंटेनर रेलवे स्लीपर डिब्बों की तरह हैं। रमेश के अनुसार, कंटेनर टाटा ट्रकों पर लगे हैं जो मुंबई के हैं। वे एक निजी कंपनी से हैं।

रुकने वाले विभिन्न स्थानों पर 5-10 पौधे लगाए जाएंगे
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि जिन स्थानों से यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से पानी और मिट्टी की व्यवस्था करके राहुल गांधी द्वारा यात्रा के रुकने वाले विभिन्न स्थानों पर 5-10 पौधे लगाए जाएंगे।"भारत यात्रियों" को मानक खादी बैग भी जारी किए गए हैं, जिनमें एक पानी की बोतल, एक छाता और एक जोड़ी टी-शर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications