अम‍ित शाह पर चुनाव आयोग की 'कृपा', आजम 'भंवर' में

amit shah
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को देर रात भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी अमित शाह पर जनसभाएं और रोड-शो करने पर लगी रोक हटा दी। आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर आयोग ने 11 अप्रैल को अमित शाह पर यह प्रत‍िबंध लगाया था।

आयोग ने शाह को आगे आचार संहिता का पालन करने की नसीहत भी दी है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आयोग शाह की जनसभाओं, रोड शो और रैलियों पर वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए खास निगरानी रखेगा।

यह भी पढ़ें - 'शराब' की धूम

चुनाव आयोग के अनुसार शाह को दूसरा मौका इस आधार पर दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने भविष्य में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। हालांकि सपा नेता आजम खां को कोई राहत नहीं दी गई है। शाह के साथ आयोग ने आजम की रैलियों और जनसभाओं पर भी पाबंदी लगाई थी।

आयोग ने एक आदेश में कहा कि शाह को जनसभाएं करने, रैलियां निकालने और रोड शो करने तथा जुलूस निकालने की इजाजत दी गई है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के निकट सहयोगी शाह के लिए यह बड़ी राहत है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है कि आयोग ने आजम खां पर यह 'क्रपा' क्यों नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+