बंद कमरे में अमित शाह ने की संघ से मुलाकात

संघ मुख्यालय में बंद दरवाजे में दोनों नेताओं के साथ शाह की मुलाकात तकरबीन डेढ़ घंटे तक चली। माना जा रहा है कि इस मुलाकात को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी महासचिव रवींद्र भुसारी भी मौजूद थे।
पढ़ें-अमित शाह से जुड़ी कुछ बातें जो अब जानना बेहद जरूरी है
संघ नेताओं से मुलाकात के लिए मुंबई पहुंचे शाह का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जहां प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। नागपुर पहुंचते ही अमित शाह ने सबसे पहले ‘दीक्षाभूमि' स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बाद में शाह ने फड़नवीस समेत कई दूसरे भाजपा नेताओं के साथ दोपहर के खाने पर बैठक की।












Click it and Unblock the Notifications