अमित शाह को भरोसा, 5 में से 4 राज्यों में भाजपा बनाएगी सरकार

नई दिल्ली, 06 मार्च। उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में सातवां और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होना है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भरोसा है कि पांच में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। अमित शाह को भरोसा है कि पंजाब में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे पांचों राज्यों के नतीजे घोषित होंगे। अमित शाह ने कहा कि पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पहले के किसी भी प्रधानमंत्री से कहीं अधिक थी।

पांच में से 4 राज्य में सरकार बनाएगी भाजपा

पांच में से 4 राज्य में सरकार बनाएगी भाजपा

दिल्ली में शनिवार को अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पांचों राज्यों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की बात कही। अमित शाह ने कहा जिन लोगों को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को इन चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा उन्हें निराशा होगी। चार राज्यों में लोग भाजपा को अपना समर्थन देगा। शाह ने भाजपा के चुनाव प्रचार को वैज्ञानिक और पूरी तरह से संगठित बताया। हमने देखा कि सभी पांच राज्यों में पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी भी प्रधानमंत्री से सबसे अधिक रही है।

यूपी में 92.6 फीसदी वादे पूरे किए

यूपी में 92.6 फीसदी वादे पूरे किए

शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में नीतियां सिर्फ कागजों पर रही रहती थी, लेकिन अब पहली बार जमीन पर नीतियों को लागू किया जा रहा है। 92.6 फीसदी वादों को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। जिस तरह से वाराणसी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया वह असाधारण था। मणिपुर में भी भाजपा खुद से अपनी सरकार बनाएगी। 2017 में भाजपा ने दो क्षेत्रीय दलों नेशनल पीपुल्स पार्टी और नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन किया था।

शाह ने परिवारवाद पर कसा तंज

शाह ने परिवारवाद पर कसा तंज

परिवारवाद पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा प्रदर्शन की राजनीति पर विश्वास रखती है ना कि परिवार की राजनीति पर। नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चुनाव प्रचार काफी चुनौतीपूर्ण था। अब हम सभी जानते हैं कि चुनाव प्रचार खत्म हो गए हैं, शुरुआत चुनाव प्रचार कोरोना महामारी की चुनौती के बीच हुआ। हम पांचों राज्यों के लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया। हमारी पार्टी ने भी लोगों तक पहुंचने की भरपूर कोशिश की।

 गोवा-पंजाब-मणिपुर में अच्छे नतीजे की उम्मीद

गोवा-पंजाब-मणिपुर में अच्छे नतीजे की उम्मीद

गोवा के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि गोवा अब आत्मनिर्भर हो गया है, प्रदेश ने पहले की तुलना में एक बिल्कूल ही नई तस्वीर पेश की है। उत्तराखंड के बारे में नड्डा ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने सभी मौसम में प्रदेश के लिए काम किया है, सड़क से लेकर चार धाम यात्रा प्रोजेक्ट पर काम किया। मणिपुर में विद्रोह और उथल-पुथल की स्थिति थी, लेकिन पिछले पांच साल में ऐसा नहीं था। पंजाब के बारे में नड्डा ने कहा ढींडसा और अमरिंदर सिंह के साथ हमारा गठबंधन है, हमे उम्मीद है कि चुनाव के नतीजे अच्छे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+