अमित शाह बोले- अभी नहीं आ रहा है NRC, विपक्ष कर रहा गुमराह

Recommended Video

    Amit Shah का Congress पर निशाना, अभी NRC पर चर्चा नहीं, लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष। वनइंडिया

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है। नागरिकता संशोधन कानून के आने के बाद देश के कई राज्यों में इस एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में इस एक्ट का जमकर विरोध हो रहा है। विपक्षी दल लगातार इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जबकि सरकार का कहना है कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। इन तमाम मुद्दों पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बात की। शाह ने एनआरसी को लेकर पीएम मोदी के दिए गए बयान का भी जिक्र किया।

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलतफहमी फैलाई गई- शाह

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलतफहमी फैलाई गई- शाह

    एबीपी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गलतफहमी फैलाई गई। इस एक्ट में किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान ही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि शरणार्थी हमारे भाई है, हम उनको सम्मान देंगे। अमित शाह ने कहा कि प्रताड़ित मुसलमानों को भी हमारे यहां नागरिकता दी गई है। शाह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कोई एक प्रावधान बता दें जिससे नागरिकता जा रही हो। सीएए और एनआरसी को एक साथ जोड़कर देखना जनता को गुमराह करना है।

    अभी नागरिकता संशोधन कानून आया है- शाह

    अभी नागरिकता संशोधन कानून आया है- शाह

    एनआरसी पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये कहा है कि अभी एनआरसी नहीं आ रहा है, और मैं भी कह रहा हूं कि अभी एनआरसी की चर्चा नहीं है। जब शाह के पूछा गया कि क्या एनआरसी के मुद्दे को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया? इसपर उन्होंने कहा, 'मैंने कहां ऐसा कहा है? मैं ये कह रहा हूं कि अभी नागरिकता संशोधन कानून आया है, इस पर चर्चा कीजिए।'

    सीएए को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

    सीएए को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

    गृहमंत्री ने कहा, 'एनआरसी और सीएए दोनों अलग चीजें हैं। नागरकिता संशोधन कानून में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है जो एनआरसी के बारे में बात करता है। पब्लिक के बीच में क्या बयान दिए जा रहे हैं, इस पर ना जाएं। संसद में लाए गए बिल को देखें। इस मामले पर सफेद झूठ बोला जा रहा है। झूठ की उम्र कम होती है, हम लोगों को घर-घर जाकर इसके बारे में बताएंगे कि आप लोगों से झूठ बोला जा रहा है।' बता दें कि आज अमित शाह जोधपुर में सीएए के समर्थन में एक रैली भी करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+