अटल बिहारी वाजपेयी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा देगी काव्यांजलि, देशभर में होंगे कार्यक्रम

अटल बिहारी वाजपेयी को पहली मासिक पुण्य तिथि पर भाजपा देगी काव्यांजलि

Recommended Video

    Amit Shah का ऐलान, Atal Ji की मासिक पुण्यतिथि पर मनाएंगे 'काव्यांजलि' सेवा सप्ताह | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बताया है कि 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली मासिक पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें काव्यांजलि दी जाएगी। 16 सितंबर को देशभर में काव्यपाठ के जरिए वाजपेयी को काव्यांजलि देने के लिए कार्यक्रम होंगे। 4000 से ज्यादा स्थानों पर भाजपा की ओर से काव्यांजलि के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में वाजपेयी की कविताएं सुनाई जाएंगी और दूसरे कवि भी अपनी रचनाएं सुनाएंगे। बता दें कि 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था।

    amit shah announce kavyanjali event on atal bihari vajpayee

    अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि चार हजार स्थानों पर होने वाले काव्यांजलि कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की रिकॉर्डिंग को बजाया जाएगा। काव्य सम्मेलन आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं के जरिए उनको याद किया जाएगा। हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में इसका आयोजन होगा।

    16 सितंबर को वाजपेयी को काव्यांजलि के बाद 17 से 25 सितंबर तक भाजपा सेवा सप्ताह मनाएगी। इसमें साफ-सफाई, बच्चों का टीकाकरण और मेडिकल चेकअप के काम होंगे। इसके जरिए आयुष्मान भारत के लिए भी जागरुकता भी फैलाई जाएगी। देश में कुल 20 हजार से ज्यादा जगह पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+