आमिर ने दूसरी बार लिया तलाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने ढूंढा लव जिहाद का एंगल, बताया तीसरी शादी इससे करेंगे
मुंबई, 03 जुलाई। फिल्म स्टार आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला ले लिया है। एक साझा बयान जारी करके आमिर खान और किरण राव ने इस बात की जानकारी दी है। लेकिन जिस तरह से आमिर ने लगातार दूसरी बार तलाक करने का फैसला लिया है उसके बाद सोशल मीडिया पर वह टॉप ट्रेंड कर रहे हैं । आमिर और किरण के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसमे लव जिहाद का ऐंगल ढूंढ़ रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि एक के बाद एक दूसरी बार आमिर खान ने हिंदू लड़की से शादी की और फिर उसे तलाक दे दिया।
Recommended Video
इन्हें देश में सुरक्षित महसूस नहीं होता था
सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग मीम शेयर करके आमिर खान पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अभी तो ये और चलेगा। आमिर खान ने कुछ साल पहले बयान दिया था कि भारत में वह असुरक्षित महसूस करते हैं। उनके इस बयान पर तंज कसते हुए प्रतीक सोम ने ट्वीट करके लिखा, भारत एक ऐसा देश है जहां पर कुछ लोग इस कदर असुरक्षित महसूस करते हैं कि इतनी असुरक्षा के बीच भी तीन बार शादी करते हैं। आमिर प्रसाद रेड्डी ने लिखा, अगर मुझे ठीक से याद है तो इन दोनों लोगों ने को भारत में सुरक्षित महसूस नहीं होता था।
लव जिहाद का ब्रांड अंबेसडर
ट्विटर पर एक यूजर ने आमिर खान पर लव जिहाद का ब्रांड अंबेसडर होने का आरोप लगाया। तीर्थ नाम के यूजर ने लिखा, आमिर खान लव जिहाद का ब्रांड अंबेसडर है, पहले रीना दत्ता और अब किरण राव। यह है सच्ची शांतिपूर्ण प्रेरणा, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं को मेरा सम्मान है। आमिर खान की पहली पत्नी से जुनैद खान और इरा खान खान दो बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से आजाद खान। इसका जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा दोनों ही हिंदुओं से शादी करके तीन मुसलमान बच्चे, यह है लव जिहाद का बेहद स्वीट रास्ता, अच्छा खेला है आमिर खान, शादी दो अलग-अलग धर्म में हो सकती है, लेकिन बच्चे मुसलमान होंगे।
लोग बोले- फातिमा शेख से कर सकते हैं शादी
रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद लोग सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि अब आमिर खान जल्द ही फातिमा शेख से शादी कर सकते हैं। लोग आमिर और फातिमा शेख की तस्वीरों को साझा करके कयास लगा रहे हैं कि दोनों ही जल्द एक दूसरे के साथ शादी कर सकते हैं। बहरहाल आमिर और किरण ने इस तलाक को एक नई शुरुआत करार दिया है और कहा है कि हम पहले की ही तरह पानी प्रोजेक्ट और अन्य प्रोजेक्ट पर काम करते रहेंगे। अपने बच्चे बच्चे आजाद को भी अच्छी तरह से साथ मिलकर पालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications