आमिर खान की बेटी को देशभर में चाहिए इंटर्न्स, रोजाना 8 घंटे काम के लिए देंगी इतनी सैलरी
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अभी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है, लेकिन वो काफी ज्यादा सोशल वर्क्स करती रहती हैं। अब उन्होंने लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने की ठानी है। जिस वजह से उन्हें कुछ इंटर्न की जरूरत है। आमतौर पर ज्यादातर इंटर्नशिप बिना पैसों के होती है, लेकिन इरा अपने साथ काम करने वालों को खर्च के लिए सैलरी देंगी। इसके बारे में उन्होंने खुद डिटेल में बताया है।

25 लोगों की जरूरत
इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी स्टोरी डाली थी। उन्होंने बताया कि वो मेंटल हेल्थ के मामले में लोगों की मदद करना चाहती हैं। जिस वजह से उन्हें 25 इंटर्न्स की जरूरत है। ये इंटर्नशिप एक महीने के लिए होगी और हर एक इंटर्न को 5 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं जॉब लोकेशन की बात करें तो इरा को देश के अलग-अलग राज्यों से इंटर्न की जरूरत है। इसमें स्थानीय भाषा का ज्ञान बहुत जरूरी है ताकी देश के हर कोने में लोगों से बात हो सके।

ऐसे करें आवेदन
इरा के मुताबिक इंटर्न 22 मार्च से शुरू होगी और रोजाना सभी को 8 घंटे की शिफ्ट करनी होगी। इसमें ज्यादातर जरूरतमंदों को कॉल और ईमेल करना होगा। वहीं जो लोग बिना सैलरी के समाज सेवा करने के उत्सुक हैं, वो लोग भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक को अपनी सीवी [email protected] पर मेल करनी होगी।

खुद भी थीं डिप्रेशन में
पिछले साल मेंटल हेल्थ डे के मौके पर इरा ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वो चार साल से डिप्रेशन से लड़ रही थीं। उस दौरान इरा ने कहा था कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वे सभी को अपनी जिंदगी की उस जर्नी पर ले जाने चाहती हैं जहां पर वे डिप्रेशन से एक जंग लड़ रही हैं। वीडियो के अंत में इरा ने सबके लिए एक सवाल छोड़ा था कि जब उनके पास सब कुछ है तो वो डिप्रेस क्यों हैं? जिंदगी के उसी लम्हे से सबक लेते हुए वो अब लोगों की मदद करना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications