Omicron की दहशत के बीच पीएम मोदी ने की ये तीन बड़ी घोषणाएं
नई दिल्ली, 25 दिसंबर। देश में ओमिक्रॉन के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने संबोधन में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच तीन अहम घोषणाएं की।

जिसमें पीएम मोदी ने बच्चों के लिए कोविड -19 वैक्सीन लगवाने और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर खुराक देने की घोषणा की। ओमिक्रॉन केस बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से महामारी के खिलाफ अपने सुरक्षा गार्ड को कम नहीं करने का आग्रह किया।
15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 3 जनवरी सेलगेगी वैक्सीन
इस आदेश के बाद ओमिक्रॉन के डर के बीच 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 3 जनवरी, 2022 से कोविड का टीका दिया जाएगा। पीएम ने संबोधित करते हुए कहा 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा।
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को Precaution Dose 10 जनवरी से लगेगी
Precaution की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी। उन्होंने कहा हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं।
60 पार लोगों कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को 10 जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज
वहीं 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications