पीएम का वादा खोखला, जम्मू-कश्मीर के 13 छात्रों को कॉलेज हॉस्टल से बाहर निकाला

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ जहां कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहतक के कॉलेज ने पीएम मोदी के इस मिशन को ठेंगा दिखाते हुए 13 कश्मीरी छात्रों को कॉलेज के हॉस्टेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

narendra modi

इन सभी कश्मीरी छात्रों को रोहतक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रधानमंत्री के विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत प्रवेश मिला था। कॉलेज का सरकार पर आरोप है कि उन्हें पीएम की स्कॉलरशिप योजना के तहत जिस राशि को कॉलेज को दिये जाने का वादा किया गया था वह नहीं मिल रही है।

कॉलेज का आरोप है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस राशि को आजतक कॉलेज को मुहैया नहीं कराया है। वहीं छात्रों कॉलेज से निकाले गये कश्मीरी छात्रों का कहना है कि इतने साल पढ़ने के बाद कॉलेज कहा रहा है कि उनकी फीस जमा नहीं की गयी है। हमे कॉलेज के हॉस्टेल से बाहर निकाल दिया गया है।

छात्रों का कहना है कि हमारे उपर बहुत दबाव है और ऐसे में पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार से मदद की गुहार लगायी है। छात्रों का कहना है कि हम बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं और हम यह खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+