बढ़ते तापमान की वजह से लखनऊ में बदला स्कूल का समय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी की वजह से लखनऊ के जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने तमाम सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि वह तेज धूप और गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन करें। डीएम ने आदेश दिया है कि 30 अप्रैल से सभी कक्षा 10 तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। जबकि कक्षा 11 से कक्षा 12 तक के स्कूल 1 बजे तक खुलेंगे।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में पारा काफी तेजी से बढ़ा है। तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं की वजह से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यूपी के अलावा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली में भी लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications