दिल्ली-NCR का मौसम: रहें सावधान, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री उपर यानी 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट बदली है। प्रचंड धूप और गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है क्योंकि आज सुबह से ही बादल घिरे हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हल्की बारिश होने के आसार बन सकते हैं। मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने या धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री उपर यानी 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया था। कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में औसत तापमान से सात डिग्री अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा था। इसे भी पढ़ें- PICS: जानिए पत्नी और गर्लफ्रेंड को कुत्ता बनाकर रखने वाले ड्रग्स माफिया के बेडरूम सीक्रेट्स
5 से 8 अप्रैल तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 5 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूलभरी आंधी व गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है। इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है











Click it and Unblock the Notifications