'मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग बौखला गए हैं', मेरठ से PM Modi ने विपक्ष को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 31 मार्च को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। चुनाव अभियान की करते हुए उन्होंने मेरठ में एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया।
आलू अनुसंधान संस्थान मैदान में 2014 की रैली के बाद पहला मौका है जब पीएम मोदी भाजपा सहयोगी और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। रैली के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
यह भी देखें: '400 पार का नारा ऐसे लग रहा जैसे पहले से ही EVM सेट हो..', 'INDIA' की रैली में तेजस्वी का PM मोदी पर तंज

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "...मैं आप सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, तब भारत की गरीबी दर बढ़ रही थी। जब भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, तो 25 करोड़ से अधिक लोग सफलतापूर्वक गरीबी से बाहर आ गए। मैं गारंटी देता हूं आप, जब हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, तो न केवल गरीबी खत्म हो जाएगी, बल्कि एक नया सशक्त मध्यम वर्ग भारत के विकास को बढ़ावा देगा..."
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, वे अपना आपा खो बैठे हैं। मैं कहता हूं, मोदी का गारंटी कहती है- भ्रष्टाचार हटाओ। वे कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ, यह चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है..."
उन्होंने आगे कहा, "...इन लोगों ने मिलकर एक INDI गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है... आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रही है इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं..."
यह भी देखें: Uttarakhand news: पीएम मोदी 2 अप्रैल कों रुद्रपुर, जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ और विकास नगर में जनसभा
उन्होंने आगे कहा, "...2014 और 2019 में, मैंने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी चुनावी रैली मेरठ से शुरू की थी और 2024 में, मैं फिर से मेरठ से पहली रैली कर रहा हूं। 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह है भारत का विकास करना और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना..."
'वेस्ट यूपी का प्रवेश द्वार'
मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है। सामान्य तौर पर राज्य और विशेष रूप से इसके पश्चिमी भाग की सीटें, भाजपा के लिए 370 सीटों के लक्ष्य और एनडीए के लिए 400 सीटों के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश लोकसभा में 80 सीटें भेजता है, जो देश में सबसे अधिक है। 2014 के संसदीय चुनावों में, भाजपा ने यूपी से 71 सीटें जीतीं और 2019 में पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीतीं।
यह भी देखें: 2019 चुनाव में पीएम मोदी का भी रिकॉर्ड तोड़ देने वाले MP का टिकट कटा, BJP ने भीलवाड़ा से किसे चुना उम्मीदवार?












Click it and Unblock the Notifications