'400 पार का नारा ऐसे लग रहा जैसे पहले से ही EVM सेट हो..', 'INDIA' की रैली में तेजस्वी का PM मोदी पर तंज

INDIA Bloc Mega Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी INDIA ब्लॉक लोकतंत्र बचाओ रैली कर रही है। इस रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद हैं।

इस महारैली को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने जमकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवा परेशान है लेकिन किसानों से मोदी जी को मिलने का समय नहीं है।

tejashwi-yadav-attacks-pm-narendra-modi

राजद नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पटना, मुंबई के बाद विपक्ष की ये तीसरी रैली दिल्ली में हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी वे जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि जो लोग अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हैं, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे (भाजपा) के लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है।

तेजस्वी ने कहा कि देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। पीएम मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का निजीकरण कर दिया है। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से तो मिलेंगे, लेकिन किसानों से नहीं मिलेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा, "दिल्ली की भीड़ बता रही है कि मोदी जिस आंधी की तरह आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "पीएम मोदी की रैली वैसी ही है जैसे चाइनीज माल"

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि "आज महामहिम राष्ट्रपति जी आडवानी जी को भारत रत्न देकर सम्मानित कर रही थीं। बगल में मोदी जी बैठे हुए हैं। राष्ट्रपति जी खड़े होकर सम्मानित कर रहे हैं मगर वे खड़े भी नहीं हुए। इनका संविधान में कोई सम्मान नहीं है, ये लोग नागपुरिया कानून लागू करना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+