Uttarakhand news: पीएम मोदी 2 अप्रैल कों रुद्रपुर, जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ और विकास नगर में जनसभा

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। इसके साथ ही अब पीएम मोदी समेत भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तराखंड में जनसभा और रोड शो करने आएंगे।

Uttarakhand news PM Modi public meeting Rudrapur April 2 JP Nadda Pithoragarh Vikas Nagar April 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की नैनीताल सीट पर 2 अप्रैल को रुद्रपुर में एक जनसभा करेंगे। नैनीताल सीट से अजय भट्ट भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं दूसरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ और इसी दिन विकास नगर में जनसभा करेंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को हरिद्वार में रोड शो एवं संत समाज के साथ बैठक करेंगे। इस तरह जेपी नड्डा एक ही दिन में अल्मोड़ा सीट और टिहरी सीट पर प्रचार करेंगे। इसके अलावा दूसरे दिन हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के पक्ष में रोड शो करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर पीएम मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में होने वाली जनसभा के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा में संयोजक का दायित्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, और इसी दिन विकास नगर में होने वाली जनसभा एवं लोकसभा कोर कमेटी बैठक के संयोजक की भूमिका प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के 4 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले रोड शो एवं संत समाज के साथ बैठक की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को सौंपी गई है।

बॉलीबुड अभिनेत्री व हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत भी उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग सकती हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी उत्तराखंड कार्यक्रम जल्द सामने आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+