JNU छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बंद किए गए संसद के आसपास के ये 4 मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस बढ़ोतरी को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन ने आज काफी व्यापक रुप ले लिया है। छात्र आज संसद की तरफ मार्च निकाल कर पूरा रिंग रोड जाम कर दिए हैं। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार मेट्रो को भी सुरक्षा के एहतिहातन कुछ स्टेशनों पर नहीं रोका जा रहा है। पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से कहकर येलो लाइन पर पड़ने वाले उद्योग भवन, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अस्थाई रूप से बंद करा दिया है। इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया गया है। DMRC ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
Recommended Video

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कहा गया, 'दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, उद्योग भवन और पटेल चौक पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। उद्योग भवन, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय के लिए निकास/प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।' इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग पर भी ट्रेनें नहीं रुक रही हैं और स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार भी अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि JNU के छात्र, छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगों की तरफ संसद का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। उसी के मद्देनजर तीनों स्टेशनों को बंद किया गया है। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार शुल्क वृद्धि वापस नहीं ले लेती है तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने बाबा गंगनाथ मार्ग पर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications