अमेठी की जंग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पत्नी पर लगाया आरोप
लखनऊ। बीते दिन से गांधी परिवार के गढ़ में मचा संग्राम अभी थमता नज़र नहीं अा रहा है। अमेठी में राजघराने के परिवार के विवाद में सिपाही विजय मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में सांसद संजय सिंह के बेटे अनंत सिंह समेत 250 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में अब तक 16 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। भूपति भवन के आस-पास भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर नज़र रखे हुए है। अभियुक्तों की तलाश में धरपकड़ का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार ने संघर्ष के दौरान मारे गए सिपाही विजय मिश्रा के परिजनों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी है।
पढ़ें- सीएजी को दो-टूक
अमेठी क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फैजाबाद ,सुल्तानपुर ,रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद की पुलिस लगा दी गई है। भूपति भवन के वारिस और कांग्रेस सांसद संजय सिंह व उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह के बीच तकरार जारी है।
अदालत में पेश होने के लिए संजय सिंह और उनकी दूसरी पत्नी अमिता लखनऊ से अमेठी के लिए निकलने वाले थे कि विवाद अचानक तेज़ हो गया। इसी बीच पहली पत्नी गरिमा सिंह के बेटे विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के साथ भूपति भवन को घेर लिया व इस उथल-पुथल में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications