भारत आया दुनिया का सबसे अय्याश जुआरी, इसकी घड़ी है इतनी महंगी कि आप उतने में खरीद लें कोठी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अय्याश जुआरी के तौर पर फेमस अमेरिकन पोकर प्लेयर डेन बिल्जेरियन इन दिनों भारत आया हुआ है। डेन हमेशा मंहगी- मंहगी कपड़े पहनता है, मंहगी-मंहगी गाड़ियों में घूमता है। इंस्टाग्राम पर इसे तीन करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। डेन बिल्जेरियन की अय्याशी उसके इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएगी। डेन बिल्जेरियन हमेशा दर्जन भर लड़कियों से घिरा रहता है। उसकी शान-शौकत किसी राजा महाराज से कम नहीं है। लेकिन फिलहाल उसकी चर्चा उसके द्वारा पहनी गई घड़ी के चलते हो रही है।

 डेन ने भारत के सबसे बड़े पोकर इवेंट 'इंडिया पोकर चैम्पियनशिप' में भी शिरकत की थी

डेन ने भारत के सबसे बड़े पोकर इवेंट 'इंडिया पोकर चैम्पियनशिप' में भी शिरकत की थी

डेन बिल्जेरियन अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए हाल ही में गोवा आया हुआ था। डेन ने भारत के सबसे बड़े पोकर इवेंट 'इंडिया पोकर चैम्पियनशिप' में भी शिरकत की थी। ये इवेंट गोवा के 'बिग डैडी' कैशीनो में हुआ था। इसके बाद वह मुंबई की सड़कों पर घूमते देखा गया था। पूरे इवेंट में हर कोई उनके बारे में बात करते सुना गया। लेकिन उसे भी ज्यादा लोग डेन की घड़ी को लेकर बातें कर रहे थे। बिल्जेरियन 150 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

घड़ी की कीमत में आ जाएगी शानदार कोठी

घड़ी की कीमत में आ जाएगी शानदार कोठी

डेन ने जो घड़ी पहन रखी थी। उसका नाम Richard Mille RM11-03 है, जिसकी कीमत 191,500 डॉलर (1.36 करोड़ रुपये) है। मतलब आप अपने देश में इतनी रकम से कई कारें या फिर शानदार फ्लैट या कोठी खरीद सकते हैं। दुनिया की सबसे अय्याशी भरी जिंदगी जीने के लिए मशहूर डेन इंस्टाग्राम कॉन्ट्रोवर्सी किंग के नाम भी जाने जाते हैं। अब अपने देश में इस घड़ी की चर्चा हो रही है।

लाइफस्टाइल को देखकर रह जाएंगे दंग

लाइफस्टाइल को देखकर रह जाएंगे दंग

आप सोच रहे हैं कि, ऐसा क्या है इस घड़ी में जो यह इतनी मंहगी है। इस घड़ी को McLaren के इंजीनियर्स और डिजाइनर्स ने तैयार किया है। कंपनी ने सिर्फ 500 घड़ियां ही बनाई थीं। जिसमें से एक घड़ी डेन के पास भी है। बता दें, इस घड़ी में टाइटेनियम पुशर्स लगे हैं, जो McLaren 720S कार की हेडलाइट्स जैसे दिखते हैं। इस घड़ी में 5 टाइटेनियम क्राउन लगे हैं, जो McLaren कार के व्हील में लगे रहते हैं। इस घड़ी को पिछले साल जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में लॉन्च किया गया था। इस वॉच को कार्बन TPT, कार्बन फाइबर, सिलीका फाइबर, वाइट गोल्ड टाइटेनियम और रबर से बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+