VIDEO: विदेशी भी हुए 'डांसिंग अंकल' के फैन, डांस को कर रहे हैं कॉपी

गोविंदा के गाने पर जबरदस्त डांस करते मध्य प्रदेश के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव का डांस अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी वायरल हो गया है। उनका जबरदस्त डांस देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब धमाल मचा रहा है।

नई दिल्ली। गोविंदा के गाने पर जबरदस्त डांस करते मध्य प्रदेश के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव का डांस अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी वायरल हो गया है। उनका जबरदस्त डांस देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब धमाल मचा रहा है। और तो और, अब तो लोगों ने उनके स्टाइल को कॉपी करना भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी डांसर ने उनके स्टाइल और डांस को कॉपी करते हुए वीडियो शेयर किया है।

Viral

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक डांसिंग अंकल ने तहलका मचाया हुआ है। मध्य प्रदेश के भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर ये अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव हैं, जिनका साले के संगीत में किया डांस रातोंरात वायरल हो गया। अब ये डांस देश से निकलकर विदेश में भी वायरल हो गया है। भारत के बाद अब ये वीडियो अमेरिका में तहलका मचा रहा है। अमेरिका क एक डांसर ने इन अंकल का डांस कॉपी किया है।

भारतीय मूल की दीप ब्रार अमेरिका में रहती हैं और उनके डांसिंग वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में जब संजीव श्रीवास्तव का वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें ये खूब पसंद आया। उन्होंने उनके स्टेप्स कॉपी कर अपना एक वीडियो बनाया और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 62 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि जितना शानदार डांस संजीव श्रीवास्तव ने किया है, उतना ही अच्छा दीप ने भी किया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: अब शिवराज सिंह चौहान भी हुए 'डांसिंग अकंल' के दीवाने, तारीफ में लिखी ये बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+