अमेरिकी कंपनी ने मंत्री और भारत की कंपनी को दी थी 6 करोड़ की घूस

नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनियों का काला सच एक बार फिर सामने आया है कि किस तरह अपने प्रोजेक्ट पास कराने के लिए ये कंपनियां नियम और कानून की धज्जियां उड़ाती हैं।

American company charged with paying bribe to indian firms and a minister

न्यू जर्सी की कंपनी लुईस बर्जर पर गोवा और गुवाहाटी के प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए 6 करोड़ से अधिक रुपए की घूस देने की बात सामने आयी है। कंपनी ने भारत में एक मंत्री सहित कई लोगों को घूस दी है। हालांकि मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

अमेरिकी कंपनी ने अमेरिका की भ्रष्टाचार निरोधी अदालत में इस बात को स्वीकार किया कि उसने भारत में प्रोजेक्ट पास कराने के लिए घूस दी है। यही नहीं कंपनी ने भारत सहित इंडोनेशिया, कुवैत, वियतनाम में भी प्रोजेक्ट पास कराने के लिए घूस दी है जिसके चलते कंपवी पर 17.1 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गयाह है।

कंपनी के पूर्व एग्जेक्युटिव रिचर्ड हिर्श और जेम्स मैक्लंग ने कोर्ट में अपने जुर्म को स्वीकार किया। कोर्ट में मैक्लंग के उस मेल को भी पेश किया गया है जिसमें उन्होंने घूस की रकम का जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+