दुनिया के सबसे ताकतवर देश का सबसे खराब राष्ट्रपति... महाझूठा तो था ही अब निकला ‘मालपुआ’ चोर

नई दिल्ली। अमेरिका के 242 साल के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप सबसे खराब राष्ट्रपति माने जाते हैं। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप रोजना औसतन 12 झूठ बोलते हैं। इस अखबार ने तथ्यों के आधार पर कहा था कि पद संभालने के बाद उन्होंने अभी तक 10 हजार से अधिक झूठ बोले हैं। वे अमेरिका के सबसे बदनाम राष्ट्रपति भी हैं। अब तक 16 महिलाएं उन पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। अब उनकी ममेरी बहन एलिस मैके ने चोरी का आरोप लगाया है। एलिस ने इंग्लैंड के अखबार 'इंडिपेंडेंट’ को हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप ने उनके घर आ कर मालपुए चुराये थे।

कौन हैं ट्रंप की ममेरी बहन ?

कौन हैं ट्रंप की ममेरी बहन ?

डोनाल्ड ट्रंप की मां मरियम एनी स्कॉलैंड की रहने वाली थीं। 1930 में वे अमेरिका चली गयी थीं। 1936 में एनी ने डोनाल्ड ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप के साथ विवाह किया था। डोनाल्ड ट्रंप की मां के परिवार वाले आज भी स्कॉटलैंड में रहते हैं। एलिस मैके उनकी ममेरी बहन हैं। अब उनकी उम्र 79 साल की है। एलिस के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को अपनी मां के घर से कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन ट्रंप की बड़ी बहन मेरियेनी और मां एनी हर साल गर्मियों में स्कॉटलैंड आती थीं और अपने घर में छुट्टियां बीताती थीं। तब वे एलिस के घर लंच और डिनर के लिए आती थीं। ट्रंप पहली बार स्कॉलैंटड स्थित अपने ननिहाल तब आये जब उन्होंने 2014 में यहां एक गोल्फ कोर्स खरीदा। तब तक डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के कामयाब बिजनेसमैन बन चुके थे। रियल इस्टेट और होटल के धंधे में उनका सितारा चमक रहा था।

 जब ट्रंप ने चुराये मालपुए

जब ट्रंप ने चुराये मालपुए

एलिस मैके का कहना है कि वे डोनाल्ड ट्रंप को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। रुखे स्वभाव के ट्रंप में एक ऐसी अकड़ है कि सामने वाला इंसान खुद को असहज महसूस करने लगता है। ट्रंप जब स्कॉटलैंड आते थे तो उनका व्यवहार बिल्कुल भी दोस्ताना नहीं रहता था। एलिस ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने इंयरव्यू में कहा है कि एक बार स्कॉटलैंड आने पर ट्रंप उनके घर घर आये थे। तब तक एलिस के पति की मौत हो चुकी थी। लेकिन ट्रंप इस बात को भूल चुके थे। एक सुबह मैं घर पर मालपुआ बना रही थी। ट्रंप वहां मौजूद थे। टेबल पर प्लेट में मालपुआ रखा हुआ था। मैं किचेन में थी। मैंने देखा कि उन्होंने टेबल पर से कुछ मालपुए नेपकिन में लपेट कर जेब में रख लिये थे। उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया। वे बिल्कुल सामान्य बने रहे। ट्रंप के माता-पिता बहुत नेकदिल इंसान थे। उन्होंने परोपकार के लिए बहुत पैसे खर्च किय़े। लेकिन ट्रंप के साथ न जाने क्या समस्या हो गयी कि उनका आचरण इतना खराब हो गया।

यौन शोषण के कई आरोप

यौन शोषण के कई आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने बिजनेस में कामयाबी के बाद राजनीति का रुख किया था। रियल इस्टेट और होटल के धंधे में उन्होंने बेहिसाब पैसा कमाया। पैसा आया तो दुर्गुण भी आये। बड़बोलापन और अहंकार उनका स्वभाव बन गया। चारित्रिक रूप से भी भ्रष्ट हो गये। एक कारोबारी के रूप में उन्होंने क्या-क्या गुल खिलाये थे इसका पता तो उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने और पद संभालने के बाद पता चला। उन पर एक दो नहीं बल्कि 16 महिलों ने यौन शोषण के आरोप लगाये। 2016 में जेसिका लीड्स नामक महिला ने ट्रंप पर गंदे तरीके से छूने का आरोप लगाया था। ये घटना1980 की थी। तब जेसिका, ट्रंप के बगल में बैठ कर हवाई यात्रा कर रहीं थीं। उस समय ट्रंप ने उनके स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की थी। इसी तरह लेखिका जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने 1990 के दशक में एक ड्रेसिंग स्टोर के चेजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था। राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री जेसिका ड्रेक ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उन्हें होटल के कमरे में आने के लिए दस हजार डॉलर का ऑफर दिया था। एक और पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स ने ट्रंप के साथ संबंध बनाने का दावा किया था।

न्यूड पोज देने वाली पहली अमेरिकन ‘फर्स्ट लेडी'

न्यूड पोज देने वाली पहली अमेरिकन ‘फर्स्ट लेडी'

डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप शादी से पहले मॉडल थीं। वे स्लोवेनिया (युगोस्लाविया) की रहने वाली हैं। मॉडलिंग के दिनों में उन्होंने एक फ्रांसीसी पत्रिका के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। 1998 में न्यूयॉर्क में एक फैशनवीक हुआ था जिसमें मिलेनिया भी आयीं थीं। यहीं पहली बार ट्रंप और मिलेनिया की मुलाकात हुई थी। उस समय मिलेनिया की उम्र 28 साल और ट्रंप की उम्र 52 साल थी। उम्रदराज ट्रंप शादीशुदा और बाल-बच्चेदार थे फिर भी मिलेनिया के पीछे पड़ गये। 2005 में दोनों ने शादी कर ली। मिलेनिया, ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी ओलंपिक खिलाड़ी इवाना से 1977 में हुई थी। फिर ट्रंप ने 1993 में फिल्म अभिनेत्री मार्ला से शादी की थी। 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका में ‘ग्रेट प्रेसिडेंट सर्वे' हुआ था। इस सर्वे में राजनीतिक विशेषज्ञों और अमेरिकी जनता ने ट्रंप को सबसे खराब रास्ट्रपति चुना था। जब कि अब्राहम लिंकन सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति चुने गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+