S-400 पर भारत झुकने को तैयार नहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री से पीएम मोदी की मुलाकात आज

नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ की आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी। इस दौरान भारत एस-400 की खरीद को लेकर अपना रूख अमेरिका को साफ कर सकता है। भारत ने पहले ही इस बात का फैसला ले लिया है कि वह तमाम दबाव के बावजूद रूस से एंटी मिसाइल सिस्टम एस-400 खरीदने का फैसला नहीं बदलेगा। इस बात की आधिकारिक जानकारी आज अमेरिका के विदेश मंत्री को दी जा सकती है।

mike pompeo

इस मुलाकात के दौरान भारत उसी कानून का हवाला अमेरिका को देगा, जिसके तहत अमेरिका रूस से रक्षा सौदा करता है। इसी कानून का हवाला देते हुए भारत एस-400 की खरीद की बात को अमेरिका के सामने रखेगा। बता दें किं माइक पोम्पिओ मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे हैं। आज दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, साथ ही पीएम मोदी के साथ भी उनकी बैठक होगी। जिसमे तमाम अहम मुद्दों पर बात हो सकती है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो नई सरकार के गठन के बाद अगले पांच वर्षों तक दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जापान में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली मुलाकात की नींव भी इस बैठक में तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि दोनों ही देशों के बीच आज किसी भी तरह का करार या समझौता नहीं होगा।

आपको बता दें कि भारत रूस से एस-400 की खरीद कर रहा है, लेकिन इस खरीद पर अमेरिका ने आपत्ति जताई है। लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्र का कहना है कि रूस के साथ रिश्ते काफी पुराने हैं , लिहाजा इस डील को नकारा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+