Ambedkar Jayanti 2025: 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, जानिए कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
Ambedkar Jayanti 2025: हर साल 14 अप्रैल को देश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी इस साल यह दिन अंबेडकर जयंती सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस दिन देशभर में कई सरकारी और निजी संस्थान बंद रहते हैं।
पूरे देश में यह दिन धूम-धाम से मनाया जाता है खास तौर पर तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में। केंद्र ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है चूंकि यह राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए कुछ राज्यों में बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे।

Ambedkar Jayanti पर यहां रहेगा बैंक अवकाश
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, झारखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, गुजरात, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और असम शामिल हैं।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद, ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और अन्य डिजिटल माध्यमों से वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।
Ambedkar Jayanti 2025: सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसके तहत सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। अंबेडकर जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र, बेंगलुरु और दिल्ली में 14 अप्रैल को ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके तहत शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
Ambedkar Jayanti सोमवार को बंद रहेगा शेयर बाजार
भारतीय स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सोमवार को बंद रहेंगे। सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग दिन भर के लिए स्थगित रहेगी, जिसका असर निवेशकों और व्यापारियों दोनों पर पड़ेगा।
अप्रैल 2025 में अन्य प्रमुख अवकाश
- गुड फ्राइडे - 18 अप्रैल
- महाराष्ट्र दिवस - 1 मई
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
- गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त
- दशहरा/गांधी जयंती - 2 अक्टूबर
- दिवाली की छुट्टियां - 21 और 22 अक्टूबर
- गुरु नानक जयंती - 5 नवंबर
- क्रिसमस - 25 दिसंबर
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications