पति को वरमाला डालने को जब बेताब हुई 'अमेजोनियन वाइफ',आया डिलीवरी ब्वॉय, दी गजब की सरप्राइज

नई दिल्ली, 01 अगस्त। शादियों में आजकल कई अजीब इवेंट प्लॉन किए जाते हैं जो यादगार बन जाते हैं। एक गूगल एड मैनेजर ने कुछ ऐसा ही अपनी शादी में किया जो चर्चा का विषय बन गया है। स्टेज पर जयमाल दौरान ऐन वक्त पर कुछ ऐसा हो गया जिससे दुल्हन बेचैन हो गई। लेकिन अगले क्षण उसका रिएक्शन देखने वाला था।

शख्स से शेयर की शादी की तस्वीर

शख्स से शेयर की शादी की तस्वीर


शादी को लेकर कई खास इवेंट प्लान किए जाते हैं। एक शख्स कृष्णा वार्षणेय ने लिंक्डइन पर अपनी शादी की पोस्ट शेयर की। दरअसल, शादी के दौरान उसने अपनी पत्नी फाल्गुनी खन्ना को सरप्राइज देने का प्लान किया। ऐसा उसने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए। उसका प्लान पूरी तरह से कामयाब हो गया। वरमाला डालने से ठीक पहले शख्स की मंगेतर बेचैन हो गई।

शादी के मौके पर ब्रांड का प्रमोशन

शादी के मौके पर ब्रांड का प्रमोशन

फाल्गुनी खन्ना की शादी जिस शख्स से हुई वो गूगल में एक विज्ञापन मैनेजर है। जबकि फाल्गुनी खन्ना खुद ऑनलाइन मार्केटिंग साइट अमेजन में काम करती है। शख्स ने अपनी शादी के दौरान एक ऐसी योजना बनाई जिससे अमेजन के ब्रांड का जमकर प्रमोशन हुआ।

यूजर्स ने कही ये बात

यूजर्स ने कही ये बात

शादी के में इस तरह के इवेंट के बात सुन यूजर्स ने इसे अच्छा नहीं माना। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'अगर मेरा कोई भाई अपनी शादी में ऐसा करता है तो मैं इसे पसंद नहीं करता। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'दुख की बात है कि आप इतने महत्वपूर्ण दिन पर भी अपनी पत्नी के बारे में कुछ नहीं सोच सके, शादी के दिन इस तरह की मार्केटिंग करना उचित नहीं है।'

फागुनी को मिला गजब का सरप्राइज

फागुनी को मिला गजब का सरप्राइज

कृष्णा ने अपनी शादी की तस्वार साझा करते हुए एक कैप्शन दिया। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी फागुनी खन्ना को अमेजोनियन वाइफ कहा। उन्होंने बताया की स्टेज पर कैसे वरमाला को खोने का प्लान किया जाता है। जिसके बाद अमेजोनियन पत्नी यानी फागुनी बेचैन हो जाती हैं। बाद में एस एक नकली अमेजोन डिलीवरी एजेंट बाकायदा अमेजोन की पैकिंग में पैक वरमाला लेकर स्टेज पहुंचता है। जिसे देख फागुनी सरप्राइज हो जाती है।

दुल्हन की बेचैनी की थी ये वजह

दुल्हन की बेचैनी की थी ये वजह

फागुनी जब दुल्हन बनकर स्टेज पर कृष्णा को वरमाना पहनाने गई तो वहां जयमाल ही गायब था। लोगों ने इधर उधर देखा लेकिन कहीं जयमाल दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक जब जयमाल नहीं मिला तो फागुनी निराश हो गई। लेकिन ये सब कृष्णा की सरप्राइज इवेंट का हिस्सा था। जिसका पता फागुनी को बाद में चला।

कृष्णा ने फाल्गुनी को कहा 'अमेजोनियन वाइफ'

कृष्णा ने फाल्गुनी को कहा 'अमेजोनियन वाइफ'

कृष्णा ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी को अमेजोनियन पत्नी कहा। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा ' मैंने अपनी अमेजोनियन पत्नी को एक सरप्राइज दिया। वरमाला के खो जाने का बहाना बनाकर। फिर मैंने इसे अमेजोन से ऑर्डर किया ... बस एक ब्रांड इंटीग्रेशन विद लव फॉर माई लव @अमेजोन'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+