अमेजन प्राइम डे सेल 16 जुलाई से, स्मार्टफोन, टीवी, स्पीकर्स पर खास ऑफर
अमेजन प्राइम डे सेल 16 जुलाई से, इन आयटम पर मिलेगी भारी छूट
नई दिल्ली। अमेजन ने 16 जुलाई को भारत में प्राइम डे सेल का ऐलान किया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बताया है कि 16 जुलाई 2018 को प्राइम डे सेल शुरू होगी, जो 17 जुलाई तक चलेगी। भारत में प्राइम डे सेल 16 जुलाई से 12 बजे दोपहर से शुरू होकर 17 जुलाई को रात 12 बजे तक चलेगी। पिछली साल प्राइम डे सेल 24 घंटे के लिए थी लेकिन इस बार कंपनी ने इसका समय 36 घंटे रखा है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी ये सेल सिर्फ प्राइम सदस्यों के लिए होगी।

बीती साल भी की थी अमेजन ने प्राइम सेल
अमेजन की भारत में प्राइम डे सेल 2018 सेल में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे और बहुत सारे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिए जाएंगे। पिछले साल भी भारत में अमेजन ने 24 घंटे की प्राइम सेल की थी। कंपनी ने इसे काफी सफल बताया था, ऐसे में इस साल भी कंपनी प्राइम सेल का आयोजन कर रही है।

कैशबैक और कई सुविधाएं भी
अलग-अलग फ्लैश सेल भी प्राइम डे सेल के दौरान आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। 8000 से ज्यादा प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी रहेगी। साथ ही अमेजन पे से पेमेंट करने पर कैशबैक भी मिलेगा। सेल के दौरान अमेजन इंडिया के ऐप में एक कॉन्टेस्ट में भी भाग लिया जा सकता है, जिसमें जीतने वाले को कई तरह के ईनाम दिए जाएंगे।

200 नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे
प्राइम डे सेल में 200 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। इसमें वन प्लस, नेस्ले, स्पेंसर,गोदरेज, एचपी, क्लाउडवॉकर, एसर, गैप और सीगेट जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट होंगे। प्राइम डे सेल में दो घंटे में प्रोडक्ट की डिलीवरी की जाएगी, हालांकि ये सुविधा दिल्ली-एनसीआर, बंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे कुछ चुनिंदा शहरों के प्राइम मेंबर के लिए ही होगी। दो घंटे के भीतर अमेजन डिवाइस और हर दिन उपयोग होने वाले सामान की ही डिलीवरी होगी।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications