Amarwara By Election: अमरवाड़ा में कौन मारेगा बाजी? BJP के कमलेश शाह vs कांग्रेस के धीरन शाह में टक्कर

Amarwara By Election Result 2024: मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे 13 जुलाई को जारी किए जाएंगे। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव समेत सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को हुए थे।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 78.71% मतदान हुआ। यह 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में दर्ज किए गए मतदान से 10.4% कम है। उस वक्त इस निर्वाचन क्षेत्र में 89.11% मतदान हुआ था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के नेताओं में मुकाबला है।

Amarwara By Election Result 2024

ये भी पढ़ें- Himachal By Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर कम मतदान, किसे होगा नुकसान?

जानिए अमरवाड़ा विधानसभा सीट के बारे में?

कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे के कारण अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123 अमरवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले और महाकौशल क्षेत्र में एक अनुसूचित जनजाति सीट है। यह ग्रामीण सीट 16 छिंदवाड़ा (सामान्य) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित इस अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 57 हजार 866 मतदाता हैं। इसमें से एक लाख 29 हजार 372 पुरुष, एक लाख 25 हजार 192 महिला हैं।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव 2024: किसका पलड़ा भारी?

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव 2024 में कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कड़ा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह और कांग्रेस उम्मीदवार के धीरन शाह के बीच ही है।

2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमलेश प्रताप शाह भाजपा की मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को हराकर अमरवाड़ा विधायक चुने गए थे। पहले कमलेश शाह ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने विधानसभा से विधायक के तौर पर भी इस्तीफा दिया था। इसी वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इस बार भी कमलेश प्रताप शाह का ही पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि छिंदवाडा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस दिग्गज नेता कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की हार हुई है। इस सीट पर भाजपा के नेता जीते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में भाजपा का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+