बालटाल में हिंसा रुकी तो फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिये निकले हजारों मुसाफिर बीच में ही फंस गये, जब बालटाल में रसोइये और टट्टू संचालक के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद तोड़फोड़ और आगजनी भी, जिसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हुए। तमाम उठापटक के बाद अब शांति बहाल हो चुकी है और इसी के साथ एक बार फिर अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है।

जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल और पहलगाम मार्ग से शनिवार सुबह 10 बजे अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दी गई। यहां यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में बताया, "शुक्रवार को लगाई गई अस्थाई रोक के बाद अमरनाथ यात्रा आज बालटाल और पहलगाम मार्ग से शुरू कर दी गई।" यात्रा पर रोक शुक्रवार को लंगर के एक रसोइये और एक टट्टू संचालक के बीच हुई झड़प के बाद लगाई गई थी।

सामुदायिक लंगर में लगायी थी आग

इस झड़प में 40 लोग घायल हो गए थे और 300 टेंटों व 10 सामुदायिक लंगर में आग लगा दी गई थी। यात्रा पर लगी रोक के बाद शनिवार को बालटाल जाने वाले यात्रियों को रोकने के लिए कई जगह सुरक्षा नाके बनाए गए थे। तीर्थयात्री बालटाल जाने वाल मणिगाम शिविर और अन्य स्थानों पर रुके हुए हैं।

अब बालटाल में स्थिति में सामान्य हो गई है और 3,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने आज सुबह 10 बजे बालाटाल शिविर से पवित्र गुफा की तरफ यात्रा शुरू की है। यात्रियों के करीब 100 वाहनों को गांदेरबल जिले के मणिगाम शिविर से बालटाल जाने की इजाजत दी गई है। पहलगाम मार्ग से भी यात्रा सामान्य तरीके से जारी है। स्लाइडर में देखें यात्रा की तस्वीरें।

बाबा के दर तक यात्रा की तस्वीरें

बाबा के दर तक यात्रा की तस्वीरें

बाबा अमरनाथ यात्रा की तस्वीरें आगे स्लाइडर में।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

यात्रा के दौरान तमाम लोग कुछ ऐसे जाते हैं बाबा के दर्शन को।

श‍िव लिंग

श‍िव लिंग

अमरनाथ बाबा के दर्शन कीजिये।

श्रद्धालुओं की भक्त‍ि

श्रद्धालुओं की भक्त‍ि

भक्तों की भक्त‍ि कुछ इस प्रकार दिखाई दी।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा में कुछ इस तरह दिखी भीड़।

कठिन है डगर

कठिन है डगर

आप देख सकते हैं कि यात्रा की डगर कितनी कठिन है।

अमर नाथ यात्रा

अमर नाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा की डगर कितनी कठिन है।

कुछ ऐसे जाते हैं यात्रा पर

कुछ ऐसे जाते हैं यात्रा पर

आप देख सकते हैं भक्तों को यात्रा पर जाते हुए।

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा

बर्फ के बीच अमर नाथ यात्रा।

बम भेलो के जयकारे

बम भेलो के जयकारे

चारों तरफ बोल बम के जयकारे लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+