Amarnath Yatra 2025: कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा? कैसे करें ऑफ़लाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? जानिए सब कुछ
Amarnath Yatra 2025: भारत की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिमालय की अमरनाथ गुफा में पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं। बेहद कठिन रास्ते से गुजरने वाली इस यात्रा को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं पंजीकरण कराना पड़ता है।
साल 2025 की अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। इस रिपोर्ट में यात्रा कब से शुरू होगी?ऑफ़लाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? जानिए सब कुछ

Amarnathji Yatra 2025 मुख्य तिथियां
- पंजीकरण आरंभ: 14 अप्रैल 2025
- यात्रा प्रारंभ: 25 जुलाई 2025
- यात्रा समाप्ति: 19 अगस्त 2025
- यात्रा की कुल अवधी- 39 दिन
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया (Online Registration Amarnath Yatra Registration 2025)
- 1. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (www.shriamarnathjishrine.com) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 2. टॉप मेनू में Online Services पर क्लिक करें।
- 3. Yatra Permit Registration विकल्प चुनें।
- 4. सभी दिशा-निर्देश, नियम और सावधानियां पढ़ें। फिर I Agree पर क्लिक करके Register चुनें।
- 5. अपना नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि विवरण भरें।
- 6. पासपोर्ट साइज फोटो और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- 7. मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करके पुष्टि करें।
- 8. दो घंटे के भीतर आपको एक पेमेंट लिंक प्राप्त होगा। लगभग ₹220 का शुल्क जमा करें।
- 9. भुगतान के बाद आप अपनी यात्रा पंजीकरण परमिट (Yatra Permit) डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफ़लाइन पंजीकरण प्रक्रिया (Offline Registration Amarnath Yatra Registration 2025)
जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा अधिकृत केंद्रों से करें रजिस्ट्रेशन
1. पहला दिन:
निर्धारित केंद्रों (जैसे वैष्णवी धाम, पंचायत भवन, महाजन हॉल) से Token Slip प्राप्त करें (यात्रा तिथि से 3 दिन पहले)
2. दूसरा दिन:
सरस्वती धाम में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और औपचारिक पंजीकरण पूरा करें।
3. इसी दिन:
Jammu RFID कार्ड केंद्र पर जाकर कार्ड प्राप्त करें और पंजीकरण अंतिम रूप से पूरा करें।
महत्वपूर्ण बातें
- प्रतिदिन केवल 15,000 यात्रियों को अनुमति दी जाती है, इसलिए शीघ्र पंजीकरण कराना आवश्यक है।
- यात्रा में भाग लेने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और पहचान पत्र अनिवार्य है।
- RFID कार्ड यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से साथ रखें।
ये भी पढ़ें Char dham yatra 2025 को लेकर क्या हैं तैयारियां, केदारनाथ पैदल मार्ग 6-10 फीट बर्फ काटकर आवाजाही के लिए शुरू












Click it and Unblock the Notifications