पाकिस्तान की नापाक साजिश का हुआ खुलासा, Amarnath Yatra में मचाना चाहते थे बड़ी तबाही

Amarnath Yatra 2024: पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों और हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं, अब अमरनाथ यात्रा में तबाही मचाने की पाकिस्तान की नापाक साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां...भारत की खुफिया एजेंसियों के हाथ ISI के कुछ खुफिया इनपुट्स हाथ लग गए है।

इन इनपुट्स के मुताबिक, आईएसआई खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्बर खालसा के साथ मिलकर अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी बड़े हमले की साजिश रच रही है। बब्बार खालसा आतंकी संगठनों के जरिए अमरनाथ यात्रा में बड़ी तबाही मचाना चाहते थे।

amarnath yatra 2024

खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI), बब्बार खालसा के साथ मिलकर काम कर रही है। इतना ही नहीं, ISI आखिर कैसे बब्बर खालसा आतंकी संगठन के जरिये पंजाब और दिल्ली में बीजेपी नेताओं और हिन्दू लीडर्स को टारगेट कर सकते हैं।

इस बात के भी इनपुट्स भारत की खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे हैं। खुफिया इनपुट के अनुसार, ISI अमरनाथ यात्रा पर हमला करने के लिए पंजाब के गैंगस्टर, कट्टरपंथी समूहों और आतंकवादी संगठनों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की इस रणनीति का उद्देश्य तीर्थयात्रियों के बीच अराजकता और भय पैदा करना है। इतना ही नहीं, खुफिया अलर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 25 जून के आसपास पठानकोट के एक गांव में कुछ संदिग्ध आतंकी अत्याधुनिक हथियारों के साथ मौजूद थे।

इसके बाद पठानकोट में सात संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद तत्काल तलाशी अभियान चलाया गया। देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थी इसलिए समय-समय पर आतंकियों को घाटी में ढेर किया जा रहा है। वहीं, हाल में पंजाब के एक कथावाचक को भी उनके आश्रम में खालिस्तान के नाम से धमकी भरा खत मिला था।

इस मामले में पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आज सुबह (27 जुलाई) को कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेढ़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। वहीं, मेजर समेत 5 जवान घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+