Amarnath Yatra 2023: 1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, ड्रोन से निगरानी, ऐसे करें ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन

Amarnath Yatra 2023: 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की निगरानी के लिए सुरक्षा बलों के साथ ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। जिसके जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जाएगी।

Amarnath Yatra 2023: इस साल की बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा को शुरू होने में सिर्फ 5 दिन बचे है। यह मंदिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा बलों ने निगरानी शुरू कर दी है। जिसके जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी। ड्रोन हर संदिग्ध पर अपनी निगाह बनाए रहेगा।

62 दिनों तक चलने वाली यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। जिसको लेकर तमाम तैयारियां सरकार की जोरों पर हैं। यात्रा पहलगाम के नुनवान और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दो पारंपरिक मार्गों से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी। यात्रा करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 3 स्टेप में करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन....

Amarnath Yatra 2023

स्‍टेप 1: अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं
स्‍टेप 2: निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद सहमती बॉक्स को चेक करते हुए आगे बढ़े
स्‍टेप 3: अपना मार्ग बालटाल या पहलगाम चुनें।

अमरनाथ यात्रा के दो रास्ते

पहला- पहलगाम मार्ग से होते हुए यात्रा। यह 46 से 48 किलोमीटर लंबा है। जिसे पूरा होने में करीब 5 दिन का वक्त लगता है।
दूसरा- बालटाल मार्ग से होते हुए यात्रा। यह 14 से 16 किलोमीटर लंबा है। इसमें खड़ी चढ़ाई ज्यादा है। काफी कठिन रास्ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+