Amarnath Yatra 2022: पवित्र गुफा के पास तेज बारिश, तीर्थयात्रियों को पहुंचाया सुरक्षित स्थान

Amarnath Yatra 2022, Amarnath Yatra, Amarnath Yatra news, Amarnath Yatra update, Amarnath Yatra weather update, Amarnath Yatra hindi news, Amarnath Yatra rains, Amarnath Yatra Heavy rains, Amarnath Yatra Pilgrims, Amarna

श्रीनगर, 26 जुलाई: बारिश और भूस्खलन के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मौसम साफ होने के बाद अमरनाथ की यात्रा को जम्मू से बहाल कर दिया गया था। साथ ही पहलगाम व बालटाल से पवित्र गुफा की ओर भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। इससे पहले शनिवार को जम्मू से रवाना हुए जत्थे को ऊधमपुर के टिकरी से वापस लौटना पड़ा था, क्योंकि रामबन जिला की कई जगहों पर लैंड स्लाइड हुई थी। वहीं अब एक बार फिर से मौसम बिगड़ गया है। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के आसपास ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश से जलाशयों और आसपास के झरनों में पानी आ गया।

Amarnath Yatra 2022 weather update

Recommended Video

      Haridwar में कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, देखें Video | Flowers on Kanwar | वनइंडिया हिंदी | *News

      जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई पवित्र गुफा के आसपास ऊंचे पहाड़ों में मूसलाधार भारी बारिश की वजह से बहने वाले पानी और आसपास के झरनों में बाढ़ की आशंका पैदा कर दी है। जिसके बाद फौरन अलर्ट करते हुए 4000 से अधिक तीर्थयात्रियों को क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा क्षेत्र से पंचतरणी में सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। फिलहाल मौसम साफ होने और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं होने से स्थिति सामान्य बनी हुई है। इससे पहले गुफा के पास बादल फटने के बाद बालटाल में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई थी। लोगों को बचाने के लिए सेना का दो दिनों तक बचाव ऑपरेशन चला था। बता दें कि 43 दिन की अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी, जो 11 अगस्त को रक्षाबंधन के पर संपन्न होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+