पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऐलान, ड्रोन और सीसीटीवी से जेलों की होगी निगरानी

चंडीगढ़: पंजाब की सभी जेलों में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पुलिस के खुफिया अधिकारियों की जेलों में नियुक्त की जाएगी। इसके अलावा पैरोल को मुश्किल बनाने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा ताकि शातिर अपराधी बाहर ना आ पाएं। हाल ही में लुधियाना की नाभा जेल में हाई सिक्युरिटी सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई, जबकि कई कैदियों को पत्थरबाजी में चोटें लगी है। इससे पहले यहां फायरिंग की घटना भी हुई थी।

Amarinder Singh says Drones and CCTV cameras will be made available in all Punjab prisons

जेल में सुरक्षा के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले अमरिंदर सिंह ने ये ऐलान किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने समीक्षा बैठक में कहा कि जेल की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रोन से इनकी देखरेख की जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस दौरान एक कैदी की मौत हो गई और कई कैदी घायल हो गए। उससे पहले पंजाब की सबसे सुरक्षित कहे जाने वाली नाभा जेल में बेअदबी के आरोपी महिंदरपाल बिट्टू की दो अन्य कैदियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही कैप्टन सरकार पहले ही विपक्ष के निशाने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+