कैप्टन अमरिंदर द्वारा विधायकों को लंच पर बुलाने की खबर का कांग्रेस ने किया खंडन
चंडीगढ़. जुलाई 19: पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। बताया नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का चीफ बनाए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इसी बीच खबरें आई थीं कि, अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को लंच पर बुलाया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसका खंडन किया गया है।

पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि, मीडिया में कुछ इस तरह की खबरें चलाई गई हैं कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के कांग्रेसी विधायकों और सांसदों को 21 जुलाई को लंच पर बुलाया है। यह खबर गलत है। उन्होंने इस तरह के किसी लंच के लिए ना तो योजना बनाई है और न ही आमंत्रण भेजा है।
Recommended Video
वहीं मीडिया में ऐसी भी खबरें चल रही है कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने नाराज हैं कि उन्होंने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई तक नहीं दी। खबर है कि कैप्टन ने सिसवां फार्म हाउस पर अपने कुछ करीबियों के साथ बैठक की है। इससे पहले ही रविवार रात सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का ऐलान कर दिया गया था। उधर सिद्धू का कांग्रेसी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को वे चंडीगढ़ पहुंचकर कार्यकारी प्रधान बनाए गए कुलजीत नागरा से मिले।
वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि, सिद्धू के साथ चल रहे विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का दावा है कि सिद्धू ने कैप्टन से मिलने का समय मांगा है। जैसे ही समय मिलेगा तो उनसे मुलाकात हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने काम में जुट गए हैं। उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेका, इसके बाद अपनी नई टीम से मुलाकात की। सोमवार सुबह नवजोत सिंह सिद्धू ने नए वर्किंग प्रेसिडेंट से मुलाकात की. कांग्रेस ने पंजाब में चार नए वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications