अमर सिंह ने पनामा पेपर का जिक्र करते हुए कहा, 'जेल जा सकते हैं अमिताभ बच्चन'

सपा से बाहर किए गए अमर सिंह ने कहा कि अगर पनामा पेपर की जांच हो तो अमिताभ बच्चन जेल जाएंगे।

नई दिल्ली। एक बार फिर से सपा से बाहर किए गए अमर सिंह ने अपने बड़े भैया यानी कि अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि पनामा पेपर मामले में अमिताभ बच्चन जेल जा सकते हैं।

'डिंपल को प्रियंका गांधी से अच्छी जया लगती हैं'

दरअसल जैसे ही इंटरव्यू के दौरान एबीपी न्यूज संवाददाता ने अमर सिंह से सवाल पूछा कि इस बार चुनावी मंच पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के साथ अभिनेत्री और सासंद जया बच्चन दिखाई दी हैं, अभी इससे पहले कि संवाददाता अपना सवाल पूरा कर पाते, अमर सिंह ने तपाक से बीच में कहा कि वो इसलिए कि डिंपल को प्रियंका गांधी से अच्छी जया लगती हैं।

'जेल जा सकते हैं अमिताभ बच्चन'

पनामा केस में उनका नाम है, मोहवेश जोकटिया, दादी बलसारा और सरोज जाइवाला को आज कानूनी नोटिस चली जाए तो पनामा केस का पूरा विवरण मिल जाएगा और अमिताभ बच्चन जेल में जाएंगे।

'अमिताभ और जया साथ-साथ नहीं रहते हैं'

यह पहला मौका नहीं है जब अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन पर हमला बोला है, इससे पहले उन्होंने अमिताभ और जया बच्चन की पर्सनल रिलेशनशिप पर बयान देकर सनसनी फैला दी थी। अमर सिंह ने कहा था कि अमिताभ और जया साथ-साथ नहीं रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+