Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमर सिंह का खुलासा: अलग-अलग रहते हैं अमिताभ-जया, सास से नहीं बनती ऐश्वर्या की

अमर सिंह ने यह बयान तब दिया जब उनसे एक मीडियाकर्मी ने अखिलेश-मुलायम के झगड़े के बारे में पूछा। अमर सिंह ने कहा कि लोग हर झगड़े के पीछे अमर सिंह का हाथ बताते हैं।

नई दिल्‍ली। अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह ने इस बार एक सनसनीखेज बयान दिया है। अमर सिंह ने दावा किया है कि एक जमाने में उनके खासमखास दोस्‍त रहे अमिताभ बच्‍चन और उनकी पत्‍नी जया बच्‍चन सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अमर सिंह यहीं नहीं रुके और उन्होंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया।

अमर सिंह का खुलासा: अलग-अलग रहते हैं अमिताभ-जया, सास से नहीं बनती ऐश्वर्या की

अमर सिंह ने यह बयान तब दिया जब उनसे एक मीडियाकर्मी ने अखिलेश-मुलायम के झगड़े के बारे में पूछा। अमर सिंह ने कहा कि लोग हर झगड़े के पीछे अमर सिंह का हाथ बताते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुंबई स्थित अपने आवास जनक और प्रतीक्षा में अलग-अलग रहते हैं। इस बात के लिए भी मुझे जिम्मेदार माना जाता है। आपको बता दें कि किसी जमाने में अमर सिंह और अमिताभ बच्‍चन एक दूसरे के बेहद करीब थे। लेकिन अब दोनों के रिश्‍ते खत्‍म हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- जिस चाचा के घर पले-बढ़े उसी के खिलाफ हो गए अखिलेश- अमर सिंह

जया बच्‍चन पर लगाया था गाय और सूअर का मांस खाने का आरोप

अक्‍टूबर 2015 में अमर सिंह ने कहा था कि जया बच्‍चन गाय और सूअर दोनों का मांस खाती हैं। अमर सिंह ने यह बात उस वक्‍त कही थी जब दादरी घटना के बाद पूरे देश में मांस खाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। अमर सिंह ने कहा था कि ग्लासगो में एक प्रतिनधिमंडल में वह जया बच्चन के साथ गए थे। वहां जया बच्चन ने गाय और सूअर का मांस मंगवाया और मुझसे भी खाने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+