RIP Sridevi: अमर सिंह बोले मैं भी दुबई की उस शादी में था मौजूद, इस बात का है मलाल

Recommended Video

    Sridevi के निधन पर रोने लगे Amar Singh, आंसू रूक नहीं रहें | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अदाकार श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा बॉलिवुड जगत शोक में डूबा है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ, यहां वह एक पारिवारिक शादी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस शादी का जिक्र करते हुए अमर सिंह ने कहा कि जिस शादी में वो गयी थीं, मैं भी वहीं था। दूसरे दिन मैंने एक समिट में जाने का फैसला लिया। मुझे दुख है कि मैंने यह फैसला लिया, वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता।

    काफी खुश थीं श्रीदेवी

    काफी खुश थीं श्रीदेवी

    अमर सिंह अपने भांजे की शादी में शिरकत करने के लिए दुबई पहुंची थी, शादी के कार्यक्रम में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी काफी खुश थी और अपने प्रशंसकों से मिल रही थीं। शादी के बाद श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ मौजूद थी। श्रीदेवी की मृत्यु की पुष्टि उनके पति के भाई संजय कपूर ने की। हालांकि उन्होंने विस्तार से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    कई बड़ी फिल्मों में किया काम

    कई बड़ी फिल्मों में किया काम

    आपको बता दें कि श्रीदेवी का देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, शाहरुख खान, अनिल कपूर से लेकर तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। श्रीदेवी के निधन के बाहर ना सिर्फ बॉलिवुड बल्कि हर वर्ग के लोगों ने दुख जाहिर किया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके श्रीदेवी के निधन पर शोक जाहिर किया।

    1963 में हुआ जन्म

    1963 में हुआ जन्म

    आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था, उनका विवाह फिल्म निर्माता बॉनी कपूर से हुआ था। उनकी बेटी की हाल ही में फिल्म रीलीज होने वाली है, ऐसे में उनके निधन से उनका पूरा परिवार शोक में डूबा है। श्रेदेवी के पार्थिव शरीर को आज मुंबई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

    इसे भी पढ़ें- Rip Sridevi: श्रीदेवी के निधन से कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट बना चर्चा का विषय

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+