सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले राज्यसभा सांसद अमर सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले समाजवादी पार्टी और बुहजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने आज गठबंधन का ऐलान करत दिया। सपा-बसपा गठबंधन के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। इस गठबंधन पर गठबंधन पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमेशा मुलायम सिंह रहेंगे।

Rajya Sabha MP Amar Singh on SP-BSP alliance, says Founder of Samajwadi Party will always be Mulayam Singh

अमर सिंह ने कहा है कि अब मुलायम सिंह इस डेवलपमेंट से पूरी तरह कट गए हैं। गठबंधन के बैनर पर मायावती, मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक साथ नहीं होंगे। केवल अखिलेश और मायावती ही होंगे, बुआ और बबुआ। बता दें कि शनिवार को गठबंधन के ऐलान के बाद सीटों का बंटवारा भी हो गया है। दोनों पार्टी यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि आरएलडी और कांग्रेस के लिए दो-दो सीटें छोड़ी हैं।

यूपी में सपा-बसपा की गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। क्योंकि इस गठबंधन ने यह साफ कर दिया है कि उनका मुख्य उद्देश मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। गठबंधन और सीटों के बंटवारे के ऐलान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी को जातिवादी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जनहित में गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखते हुए ये गठबंधन किया गया है। मायावती ने कहा तानाशाही रवैये से देश परेशान है। दलित, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं पिछड़ों अल्पसंख्यक वर्गों का हम प्रतिनिधित्व करते हैं। लोगों को हमसे काफी उम्मीद भी है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+