सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर साथ आ गई है। यूपी में इन दो पार्टियों का एक हो जाना बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। इस गठबंधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके अपवित्र गठबंधन करार दिया है।

 CM Yogi Adityanath on SP-BSP alliance, This is a coalition of castist, corrupt and opportunistic mindset

सीएम योगी ने कहा कि यह जातिवादी, भ्रष्ट और अवसरवादी मानसिकता का गठबंधन है जो विकास और सुशासन नहीं चाहता है। जनता सब जानती है और इस अपवित्र गठबंधन को एक सही जवाब दिया जाएगा। बता दें कि दोनों पार्टियों ने यूपी की 80 में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबकि आरएलडी और कांग्रेस के लिए दो-दो सीटें छोड़ी हैं।

गठबंधन और सीटों के बंटवारे के ऐलान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी को जातिवादी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जनहित में गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखते हुए ये गठबंधन किया गया है। मायावती ने कहा कि हमारा ये गठबंधन राजनीतिक क्रांति लाएगा। तानाशाही रवैये से देश परेशान है। दलित, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं पिछड़ों अल्पसंख्यक वर्गों का हम प्रतिनिधित्व करते हैं। लोगों को हमसे काफी उम्मीद भी है।

यह भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन पर अखिलेश बोले, हमने अपना गणित ठीक कर लिया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+