इससे अच्छी बात क्या होगी कि अमर अंकल सपा में वापस आ जायें: अपर्णा यादव

फैजाबाद। एक बार फिर से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव चर्चा में हैं वजह है अमर सिंह। दरअसल इन दिनों मीडिया में एक बार फिर से बातें हो रही है कि अमर सिंह की वापसी सपा में हो सकती है। इन चर्चाओं को जोर इस बात से मिला क्योंकि हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव दिल्ली में अमर सिंह के घर पर अपने पोते तेज प्रताप यादव की शादी का निमंत्रण देने गये थे।

अपर्णा यादव ने कहा कि अगर सही में अमर सिंह अंकल वापस सपा में आते हैं तो इससे अच्छी बात कुछ और ही नहीं सकती है। अपर्णा ने कहा कि अगर एसपी अमर सिंह को वापस बुलाती है तो यह अच्छी बात होगी। क्योंकि अमर सिंह अच्छे व्यक्ति हैं और अच्छे लोगों का साथ हमेशा ही अच्छा होता है।गौरतलब इस समय अमर सिंह रालोद पार्टी में हैं।

अपर्णा ने इसी दौरान पीएम मोदी की फिर से तारीफ की, अपर्णा ने कहा कि मोदी बतौर पीएम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अपर्णा ने धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी निजी राय रखते हुए कहा कि हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और यहां कोई भी अपने हिसाब से धर्म अपना सकता है। लेकिन जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन नही करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+