अमर सिंह मेरे दोस्त, मेरे भाई , वो जो चाहे कहें, उन्हें हक है: अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली। पहली बार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पूर्व सपा नेता और अपने अजीज मित्र अमर सिंह के बारे में प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ ने कहा कि अमर सिंह मेरे परम मित्र हैं, वो जो चाहे कहें, उन्हें पूरा हक है इसलिए मैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।
गौरतलब है कि अमर सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि वो अमिताभ या बच्चन परिवार से खफा नहीं है बल्कि वो जया बच्चन की वजह से दुखी है। हालांकि जया बच्चन के बारे में अमिताभ बच्चन ने उन्हें चेताया था कि जया अस्थिर स्वभाव वाली महिला है लेकिन वो ही नहीं माने इस कारण उन्हें इस बात काफी मलाल है।
जिसके बाद अमर सिंह के इस बयान पर अमिताभ बच्चन से जवाब मांगा गया था जिस पर अमिताभ बच्चन के इस लाजवाब जवाब ने हर किसी को चुप करा दिया। गौरतलब है कि अभिनेत्री जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, अमर सिंह सपा कभी के बड़े नेता थे। लेकिन आजम खान से मतभेदों के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।
आज तक अमर सिंह ने ये नहीं बताया कि वो जया बच्चन से किस बात पर नाराज है लेकिन माना जाता है कि सपा में जया की एंट्री कराने वाले अमर सिंह को उम्मीद थी कि उनकी मित्र जया प्रदा की तरह जया बच्चन भी उनके साथ के लिए सपा छोड़ देंगी लेकिन जया बच्चन ने ऐसा किया नहीं इसलिए अमर सिंह उनसे नाराज हो गये।













Click it and Unblock the Notifications