घरवालों की मर्जी के बिना आर्यसमाज मंदिर में की थी अमनमणि त्रिपाठी ने सारा से शादी
लखनऊ। सपा के विवादित नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि सारा सिंह की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। हालांकि इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन इन सबसे अलग हम आपको एक और खबर बताते हैं। अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ सारा से शादी कर ली थी। यह शादी पिछले साल लखनऊ के एक आर्यसमाज मंदिर में हुई थी।

सारा के पिता देवाशीष पांडा की भांजी हैं। सारा की मां एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की नेता और वकील हैं। लड़की ठाकुर बिरादरी की थी। अमनमणि के घरवालों ने रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। उल्लेखनीय है कि मनमणि त्रिपाठी गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी सारा (24) के साथ स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 53 बीआर 0080 से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।
सिरसागंज में गुंजन चौराहे के पास हाईवे पर अचानक उनके कार के सामने एक लड़की आ गई। उस लड़की को बचाने के प्रयास में अमनमणि त्रिपाठी की कार अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और कार से अमनमणि त्रिपाठी और सारा को बाहर निकाला। अमनमणि त्रिपाठी को हल्की चोटें आई थीं जबकि सारा के नाक से खून बह रहा था। सारा के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। स्थानीय लोगों ने सारा को टाटा मैजिक में लेकर ट्रामा सेंटर पहूंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।












Click it and Unblock the Notifications