Odisha: ओडिशा के 3 और जिलों में 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' शुरू, जानिए बड़ी बातें
Ama Odisha Nabin Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेडी सरकार की महत्वकांक्षी स्कीम 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' योजना का विस्तार तीन और जिलों किया है। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कंधमाल, अंगुल और गजपति जिलों में स्कीम की शुरूआत की। इसके साथ उन्होंने योजना के उद्देश्यों का जिक्र करते ओडिशा के बुनियादी ढ़ांचे की मजबूती पर जोर दिया।
कंधमाल, अंगुल और गजपति जिलों में वर्चुअली 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' स्कीम के उद्घाटन के मौके मौके पर सीएम ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा भगवान जगन्नाथ की भूमि है। यहां से दुनिया में प्रेम, शांति, सद्भावना, समानता और सेवा ही जगन्नाथ संस्कृति का संदेश प्रसारित होता है। राज्य में जाति, धर्म और समुदाय से परे इसने सभी को अपना बनाया है। अमा ओडिशा नबिन ओडिशा योजना हर गांव में जगन्नाथ संस्कृति का संरक्षण करेगी। प्रत्येक पूजा स्थल का विकास किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि बीजेडी सरकार ओडिशा के विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत और सांस्कृतिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' के तहत राज्य में डिजिटल ढांचे के विकास पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ-साथ हर गांव में जगन्नाथ संस्कृति का प्रसार, हर पूजा स्थल का विकास करके ओडिशा की संस्कृति की मूल नींव में सुधार होगा। सीएम ने दावा किया कि महत्वाकांक्षी ओडिशा के निर्माण का मूल आधार बनेगी।
तीन जिलों के लिए 85.50 करोड़ रुपये मंजूर
कार्यक्रम के तहत कंधमाल जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 85.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ये राशि बालीगुडा, जी. उदयगिरि और फूलबानी लिए मंजूर की गई हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के 12 प्रखंडों की 171 पंचायतों में 2099 योजनाओं पर राशि खर्च की जानी है।
जबकि सीएम ने अंगुल जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 112.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिसके तहत तालचेर, पल्लाहारा, छेंदीपाड़ा, अथमल्लिक और अंगुल के कुल आठ ब्लॉकों की 225 ग्राम पंचायतों में 2796 परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। वहीं गजपति जिले के दो निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 74.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जो कि निर्वाचन क्षेत्र मोहना और पारलाखेमुंडी के सात ब्लॉकों की 149 ग्राम पंचायतों में संचालित की जाने वाली 1662 परियोजनाओं पर खर्च होगा।












Click it and Unblock the Notifications