Bharat Jodo Yatra: 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं', अलवर में बोले राहुल गांधी
मालाखेड़ा में भारी जनसैलाब के बीच राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बीजेपी वाले बुरे नहीं लगते। मैं रास्ते में जाता हूं तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की द

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra In Alwar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान के अलवर में प्रवेश कर चुकी है। राजस्थान में राहुल गांधी की पदयात्रा का आज 16वां दिन हैं। ऐसे में अलवर के मालाखेड़ा में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की जनता के लिए बड़ी घोषणा करते हुए राजस्थान में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया। वहीं राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं'
मालाखेड़ा में भारी जनसैलाब के बीच राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बीजेपी वाले बुरे नहीं लगते। मैं रास्ते में जाता हूं तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आइए आप भी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, अंबेडकर सबने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी।

'बीजेपी नहीं चाहती गरीब का बच्चा अंग्रेजी बोले'
अपने संबोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी CM, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेता नहीं चाहते कि स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाई जाए। लेकिन उनके सभी नेताओं के बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में जाते हैं। दरअसल, वे नहीं चाहते कि गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे अंग्रेजी सीखें, बड़े सपने देखें और खेतों से बाहर निकल जाएं।

'मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर...'
राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप बाकी दुनिया के लोगों से बात करना चाहते हैं, तो हिंदी नहीं चलेगी, अंग्रेजी चलेगी। हम चाहते हैं कि गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे जाएं और अमेरिकियों के साथ प्रतिस्पर्धा करें और उनकी भाषा का उपयोग करके उन्हें जीतें। मुझे खुशी है कि राजस्थान में 1700 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी।

अलवर से अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अलवर से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मैं अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 1 अप्रैल से '500 रुपए' में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपए में देंगे। महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications