कांग्रेस से मिली इज्जत, प्रेम और ताकत को पचा नहीं पाए अल्पेश ठाकोर: हार्दिक पटेल
अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ने वाले अल्पेश ठाकोर पर जमकर हमला बोला है, शनिवार को मीडिया से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि ठाकोर को कांग्रेस ने काफी इज्जत और ताकत दी, मगर वह उसे हैंडल नहीं कर पाए, होते हैं कुछ लोग जो ज्यादा सम्मान पचा नहीं पाते हैं, गौरतलब है कि अल्पेश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन इसके 18 महीने बाद ही उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया और उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

अल्पेश ठाकोर कांग्रेस का प्यार पचा नहीं पाए: पटेल
हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने इतना सम्मान और शक्ति दी थी, लेकिन वह इसे संभाल नहीं सके और आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है। गौरतलब है कि अल्पेश ठाकोर सहित उनके दो विधायक साथिओं ने भी ठाकोर सेना के कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अपमान के कारण कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है इसलिए अल्पेश ठाकोर अब कांग्रेस का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे बल्कि वह एनसीपी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि 2022 में जब विधानसभा का चुनाव होगा तब गुजरात में ठाकोर मुख्यमंत्री होंगे।

अल्पेश ठाकोर ने छोड़ी कांग्रेस
अल्पेश ने कांग्रेस पर टिकट बेचने और विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया है साथ ही साफ कर दिया कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे, उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय विधायक के रूप में अपने ठाकोर समाज की सेवा करेंगे, खबर है कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच बार अल्पेश ठाकोर को समझाने की कोशिश की थी लेकिन अल्पेश नहीं माने।

बीजेपी ने रची मेरे खिलाफ साजिश: पटेल
हार्दिक पटेल ने एक बार फिर से बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ने से उन्हें रोकने के लिए काफी प्रयास किया, उन्होंने कहा कि मैं हाई कोर्ट के फैसला को स्वीकार करता हूं, बीजेपी के वकीलों ने मुझे रोकने की पूरी कोशिश की, जिसकी वजह से मैं इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकता लेकिन मैं बता दूं कि आगे बहुत सारे चुनाव होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications