Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पत्थरबाजी-तोड़फोड़, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, 8 लोगों को पकड़ा
Allu Arjun News: पुष्पा 2 तेलुगु एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन और पत्थराव किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रदर्शन और पत्थराव उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने किया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बता दें, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ करने के मामले में पकड़े गए आठ लोगों को पुलिस जुबली हिल्स स्टेशन ले गई। खबर के मुताबिक, प्रदर्शन कर जेएसी के सदस्यों की मांग है कि एक्टर मृतक महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दें।

अल्लू अर्जुन घर के में जबरन घुसने की कोशिश
जेएसी के सदस्य रविवार 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स घर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान इन लोगों ने एक्टर के घर में जबरन घुसने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेएसी के नेताओं को हिरासत में ले लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने का दावा फर्जी आईडी से फैंस को गलत तरीके से दिखाया जा रहा, पोस्ट कर की आपील
घर पर मौजूद नहीं थे अल्लू अर्जुन
जिस वक्त यह प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई, उस समय अल्लू अर्जुन अपने घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और अल्लू अर्जुन के घर बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के घर बाहर खूब हंगामा काटा और गमले भी तोड़ दिए।
अल्लू अर्जुन ने 25 लाख मुआवजा देने का किया था ऐलान
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मृतक महिला रेवती के परिवार को 25 लाख रुपये देने का वादा किया है। रेवती के परिवार को आर्थिक मदद देने के अलावा, अल्लू अर्जुन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च भी उठा रहे हैं। इससे पहले, अल्लू अर्जुन ने अपने फैन्स से अपील की थी कि वे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय शिष्टाचार और सम्मान बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Pushpa 2: मूवी हॉल में अल्लू अर्जुन का जबरा फैन, सिनेमा हॉल में दिखा रीयल पुष्पा जैसा सीन! घसीट ले गई पुलिस












Click it and Unblock the Notifications