Pushpa 2: मूवी हॉल में अल्लू अर्जुन का जबरा फैन, सिनेमा हॉल में दिखा रीयल पुष्पा जैसा सीन! घसीट ले गई पुलिस
महाराष्ट्र के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म 'पुष्पा 2' के शो के दौरान हॉल में अचानक घुसी पुलिस एक वांछित को पकड़कर ले गई। पुलिस ने ये एक्शन इस जानकारी पर लिया कि शख्स को अल्लू अर्जुन का फैन है, और वो एक्टर की कोई भी फिल्म मिस नहीं करता है। हलांकि दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जब पुलिस अचानक पहुंची और अनाउंस किया गया कि सभी अपनी जगह पर बैठे रहें, तो सब लोग स्तब्ध रह गए। आरोपी की गिरप्तारी के बाद पुलिस ने भरोसा दिलाया कि एक्शन पूरा हो चुका है, अब सभी फिल्म का आनंद ले सकते हैं, अब उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा।
इस हफ्ते सिनेमा हॉल के अंदर महाराष्ट्र पुलिस के एक्शन की चर्चा हो रही है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर शहर का है। जब गुरुवार आधी रात के बाद सिनेमा हॉल से शख्स विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी फिल्म अल्लू अर्जुन के दर्शकों को चौंका दिया। मामले की जानकारी देते हुए नापुर की पचपावली थाना के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेश्राम 10 महीने से फरार था और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी रुचि के बारे में पुलिस को पता चला था। ऐसे में अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था।













Click it and Unblock the Notifications