कांग्रेस और राजद गठबंधन चिंता की बात नहीं: नीतीश कुमार

इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद शुक्रवार को पटना से दिल्ली गए। राजद के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा ने कहा कि लालू दिल्ली गए हैं और वे वहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे और गठबंधन को अंतिम रूप देने पर विचार करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जदयू के अलग होने के बाद माना जा रहा था कि जदयू और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा।
कई मौकों पर दोनों दलों में नजदीकियां भी देखी गई थीं। साथ ही बिहार में सत्तारूढ़ जदयू को कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही है। उल्लेखनीय है कि राजद के नेता पिछले कई दिनों से सभी दलों को सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ एकजुट करने की बात कह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications