प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब भाई सूरज के खिलाफ केस दर्ज, ब्लेकमेलिंग और यौन शोषण के गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला
कथित यौन शोषण के मामले में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मुश्किलों के बीच अब उनके भाई सूरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि सूरज ने उसे अपने फार्म हाउस पर बुलाया और उसका यौन शोषण किया।
मामला कर्नाटक में हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने सूरज रेवन्ना पर आरोप लगाया है कि 16 जून को उन्होंने (सूरज ने) फार्महाउस पर उसका यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस को बताया गया कि सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस शिकायतकर्ता को बुलाया और उसने जबरदस्ती उसे चूमा और उसके होंठ और गालों को काट लिया। मामले में पुलिस ने सूरज के खिलाफ आईपीसी की 377, 342, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।

एक शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में लिखा है, "सूरज रेवन्ना ने मुझे 16 जून को अपने फार्म हाउस पर बुलाया था. वहां उन्होंने बहुत अच्छे से बात की, लेकिन मैं तब हैरान रह गया, जब उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पर रख दिया, मेरे कानों को छूने लगे। मैं डर गया। उन्होंने (सूरज) कहा कि चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। फिर उन्होंने मेरे होंठ को चूमना और काटना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें धक्का देकर दूर धकेल दिया। इस पर वो चिल्लाने लगे।"
वहीं इससे पहले इससे पहले शनिवार को ही सूरज रेवन्ना और उनके परिचित शिवकुमार ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप में उन्हें दो लोगों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है।
क्या है मामला
एफआईआर के मुताबिक, सूरज रेवन्ना और शिवकुमार ने चेतन और उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि दो लोग सूरज को झूठे आरोपों में फंसाने के धमकी दे रहे हैं। इस एवज में उनसे पांच करोड़ रुपयों की मांग की जा रही है। शिकायत में सूरज ने पुलिस को बताया कि चेतन ने सबसे पहले शिवकुमार से दोस्ती की थी, इसके बाद आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी के लिए मदद मांगी थी। शिवकुमार ने सूरज रेवन्ना से मुलाकात कराने की बात कही थी। 17 जून को चेतन ने शिवकुमार को बताया कि वो नौकरी मांगने के लिए 16 जून को सूरज के फॉर्महाउस पर गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की मदद से इनकार कर दिया, जिसके बाद चेतन ने सूरज को बदनाम करने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications