MeToo: मोदी के मंत्री MJ अकबर ने यौन शोषण के आरोपों को बताया बेबुनियाद

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने विदेश दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। इससे पहले उन्‍होंने ईमेल के माध्‍यम से अपना इस्‍तीफा भेज दिया था। भारत आने के बाद खुद पर लगे लगे तमाम यौन शोषण के आरोपों का जवाब देते हुए एमजे अकबर ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं, ये आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं। मैं ऑफिशल टूर पर बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया। उन्‍होंने कहा कि अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्‍होंने यह कहा कि आखिर यह तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई अजेंडा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है। बता दें कि एमजे अकबर पर कम से कम 12 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार या यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जब वह संपादक थे।

शोषण का आरोप लगाने वाली महिला प्रिया रमानी के बारे में कही ये बातें

शोषण का आरोप लगाने वाली महिला प्रिया रमानी के बारे में कही ये बातें

एमजे अकबर ने उनके ऊपर आरोप लगाने वाली महिला प्रिया रमानी पर कहा कि प्रिया रमानी ने यह अभियान एक साल पहले एक मैगजीन में आर्टिकल प्रकाशित करने के साथ ही शुरू किया था। उन्‍होंने उसमें मेरा नाम नहीं लिखा था क्‍योंकि वह जानती थीं कि यह गलत है। जब उनसे मेरा नाम न लिखने के प्रति पूछा गया तो उन्‍होंने अपने ट्वीट में भी कहा था 'मैंने उनका (अकबर) नाम इसलिए नहीं लिखा था क्‍योंकि उन्‍होंने कुछ नहीं किया था।'

दिल्‍ली लौटते ही पत्रकारों से कही ये बात

दिल्‍ली लौटते ही पत्रकारों से कही ये बात

बता दें कि यौन उत्‍पीड़न का आरोप झेल रहे विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर रविवार सुबह ही अपने विदेश दौरे से दिल्‍ली लौटे हैं। दिल्‍ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान अकबर से पत्रकारों ने उन पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर सवाल किया था तो उन्‍होंने कहा 'मैं अपना बयान बाद में दूंगा।' बता दें कि एमजे अकबर पर संपादक रहते हुए महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। उन्‍होंने अभी तक इन आरोपों पर कुछ भी नहीं बोला था।

एम जे अकबर राजनीति में भी काफी सफल रहे

एम जे अकबर राजनीति में भी काफी सफल रहे

एम जे अकबर राजनीति में भी काफी सफल रहे हैं। वह 1989 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पहली बार बिहार के किशनगंज से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह किशनगंज से 2 बार सांसद रह चुके हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रवक्ता भी रहे है। मार्च 2014 में वह बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+