महाराष्‍ट्र में 16 नवंबर से खोले जाएंगे सभी धार्मिक स्‍थल, उद्वव ठाकरे सरकार ने दिया ये आदेश

महाराष्‍ट्र में 16 नवंबर से खोले जाएंगे सभी धार्मिक स्‍थल, उद्वव ठाकरे सरकार ने दिया ये आदेश

मुंबई। महाराष्‍ट्र सरकार ने शनिवार को मंदिर को सामान्‍य जन के लिए खोलने का फैसला किया है। कोविड 19 के बाद से महाराष्‍ट्र सरकार ने अब 16 नवंबर को राज्य में सभी धार्मिक स्थल को भक्तों के लिए फिर से खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मंदिर में कोरोना से संबंधित मानदंड़ों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके सज्ञथ ही मंदिर आने वाले सभी भक्‍तों को मॉस्‍क पहनना अनिवार्य होगा।

Recommended Video

    Unlock 5.0: Maharashtra में सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत | वनइंडिया हिंदी
    ut

    महाराष्‍ट्र मंत्री जयंत पाटिल ने सरकार के इस फैसले पर कहा निर्णय सही समय पर आया है जब कोरोना रोगियों की संख्या कम है। सभी धार्मिक स्थलों के लिए नियम समान होंगे। मास्क, सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा। सोशल डिस्‍टेसिंग बहुत मत्‍वपूर्ण है।

    पहले राज्‍यपाल ने मंदिर खोलने को लेकर सरकार को लिखा था ये पत्र

    बता दें पिछले दिनों महाराष्‍ट्र में मंदिरों को सरकार द्वारा न खोलने के कारण शिवसेना सरकार पर महाराष्‍ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने जमकर हमला बोला था।राज्यपाल ने अपने पत्र में उद्धव ठाकरे से राज्य के धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का अनुरोध भी किया था। राज्‍यपाल कोश्‍यारी ने लिखा था "आप हिंदुत्व के एक मजबूत मतदाता रहे हैं। आपने सार्वजनिक रूप से भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की थी। आप आषाढ़ी एकादशी पर विट्ठल रुक्मणी मंदिर गए थे। " राज्‍यपाल कोश्‍यारी ने प्रश्‍न किया था कि "मुझे आश्चर्य है कि यदि आपको पूजा स्थलों के फिर से खुलने और फिर से अचानक धर्मनिरपेक्ष बने रहने के लिए कोई दैवीय प्रीमियर प्राप्त हो रहा है?

    राज्‍यपाल ने शिवसेना पर किया था ये कटाक्ष

    इसके अलावा, राज्य प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए, भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यह "विडंबनापूर्ण" है कि महाराष्ट्र सरकार ने बार और रेस्तरां को फिर से खोल दिया है, लेकिन धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने पर कोई कदम नहीं उठाया है। कोशियारी ने लिखा, "यह विडंबना है कि एक तरफ, सरकार ने बार और रेस्तरां खोले हैं, लेकिन दूसरी ओर, देवी-देवताओं को तालाबंदी में रखा है। राज्‍यपाल ने इसकी निंदा की थी। दिल्ली का उदाहरण देते हुए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जून में धार्मिक स्थानों को फिर से खोल दिया गया है, लेकिन कोविड -19 मामलों में इन स्थानों में से किसी में भी वृद्धि नहीं हुई है। कोश्यारी ने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सभी कोविद -19 सावधानियों के साथ पूजा स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा करें।"

    सीएम उद्वव ठाकरे ने दिया था राज्यपाल को ये करारा जवाब

    जिसके बाद महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्‍यपाल कोश्‍यारी को जवाब में कहा, " जैसा कि अचानक से लॉकडाउन को लागू करना सही नहीं था, एक बार में इसे पूरी तरह से रद्द करना भी अच्छी बात नहीं होगी, और हां, मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जो हिंदुत्व का अनुसरण करता है,जैसा कि अचानक से लॉकडाउन को लागू करना सही नहीं था, एक बार में इसे पूरी तरह से रद्द करना भी अच्छी बात नहीं होगी। और हां, मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जो हिंदुत्व का अनुसरण करता है, मेरे हिंदुत्व को आपसे सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+